• Home
  • वैकेंसी
  • रेलवे में 11000+ असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
RRB ALP New Recruitment 2026

रेलवे में 11000+ असिस्टेंट लोको पायलट की होगी भर्ती, शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली, 16 मार्च 2026। रेलवे में 11000 से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती होने जा रही है। इसके लिए शार्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना संजो रखे हैं।

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि रेलवे की तरफ से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन 15 मई 2026 से आवेदन शुरू किए जा सकते हैं। जिसके बाद योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर अप्लाई कर सकेंगे।

रेलवे इस नए भर्ती अभियान के जरिए असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 11127 पदों को भरेगा। विज्ञापन संख्या CEN No.01/2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया संभावित रूप से 15 मई से शुरू होकर आखिरी तारीख 14 जून 2026 तक स्वीकार चलेगी। आरआरबी मुख्य वेबसाइट के साथ इसकी जानकारी आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर भी जारी की जाएगी। जहां विस्तृत विज्ञापन भी जारी किया जाएगा।

आयु सीमा 18-30 वर्ष निर्धारित है। आयुसीमा 1 अप्रैल 2026 के आधार पर निर्धारित की जाएगी। 19,900/- प्रारंभिक वेतन होगा। इसके साथ रेलवे द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते भी देय होंगे। चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि शामिल हैं।

योग्यता क्या चाहिए

  • रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की सरकारी नौकरी पाने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कैंडिडेट्स ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
  • इसके साथ कैंडिडेट्स के पास NCVT/SCVT के मान्यता प्राप्त संस्थानों से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलाइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में आईटीआई किया हो।
  • मैट्रिकुलेशन के साथ ऊपर बताए ट्रेड्स में अप्रेंटिसशिप पूरा किया हो।
  • 10वीं पास के साथ तीन साल का मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले भी अप्लाई कर सकेंगे।(एएलपी भर्ती में योग्यता संबंधित ये जानकारी पिछली भर्ती ALP 2025 के नोटिफिकेशन आधार पर बताई गई है)
  • रेलवे की इस आने वाली भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स का आधार कार्ड उनके 10वीं की मार्कशीट से 100 प्रतिशत मैच होना चाहिए। आपका आधार कार्ड आपकी नई तस्वीर, बायोमेट्रिक के साथ पूरी तरह से अपडेट होना जरूरी है।