यूपी

आशा क्लस्टर बैठक में अधीक्षक ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का दिया निर्देश

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 2, 2026
1 min read • 1.2k views
asr24news

गौरा (प्रतापगढ़), 2 जनवरी 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गौरा में अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आशा क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता, एएनएम और संगिनी उपस्थित रहीं। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।

अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ आशा, एएनएम और संगिनी हैं। इनके माध्यम से ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, आयुष्मान भारत, संस्थागत प्रसव और संचारी रोग नियंत्रण जैसी योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचती हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में नियमित भ्रमण, पात्र लाभार्थियों की पहचान और समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए आपसी समन्वय, प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

बैठक में बीएमसी नरेन्द्र कुमार मिश्र ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की आवश्यक तकनीकी जानकारी दी। वहीं बीसीपीएम हसनैन सिद्दीकी ने डेटा संकलन, ऑनलाइन रिपोर्टिंग और फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान पर प्रकाश डाला।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।