छत्तीसगढ़

रियल इस्पात फैक्ट्री में धमाका, 6 श्रमिकों की मौत 4 घायल

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 22, 2026
1 min read • 1.2k views
रियल इस्पात फैक्ट्री में धमाका

रायपुर, 22 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी 2026 को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 श्रमिकों की दुखद मौत हो गयी। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बकुलाही की है। यहां रियल इस्पात फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस धमाके में 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी। 5 अन्य श्रमिक गंभीर रुप से घायल हैं।

घायलों को सबसे पहले भाटापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया। फिर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी मच गई।

धमके की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में लगी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तकनीकी सिस्टम फेल होने और भारी दबाव से यह हादसा हुआ।

कलेक्टर दीपक सोनी समेत पुलिस बल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर सोनी और एसपी भावना गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हुए हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।