• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ में टीईटी की अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ में टीईटी की अनिवार्यता का विरोध

प्रतापगढ़ में टीईटी की अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़, 27 फरवरी 2026। प्रतापगढ़ में टीईटी की अनिवार्यता का शिक्षकों ने जबरदस्त विरोध किया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरान्त शिक्षकों ने मार्च निकाला और जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शाह आलम, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजेश सरोज, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विनय सिंह, प्रयागराज मंडल के मांडलिक मंत्री अनिल पांडे, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पांडेय ने सभा को संबोधित किया। संचालन प्रभा शंकर पाण्डेय ने किया।

रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक आज अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। जो हमारी सेवा शर्तें पूर्व में निर्धारित थी उस पर सरकार द्वारा गलत कानून के द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है। इससे सभी शिक्षक आहत हैं। विज्ञापन ही नियुक्ति का आधार होता है किंतु भारत सरकार द्वारा सभी शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य करना हमारी सेवा शर्तों के विपरीत है।

जब तक सरकार टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त नहीं कर देती हम इसके लिए संघर्ष करते रहेंगे। शाह आलम ने कहा कि शिक्षकों की एकता ही हमारा बल है। हम सबको एकत्रित होकर टीईटी की अनिवार्यता का विरोध करना पड़ेगा। जब तक भारत सरकार इस संबंध में टीईटी की अनिवार्यता को खत्म नहीं कर देती है , तब तक हम संघर्ष चरणबद्ध तरीके से एवं प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर करते रहेंगे।

विनय सिंह ने कहा कि हम तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक भारत सरकार टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त नहीं कर देती है। हम कुछ नया नहीं मांग रहे हैं। हमारी जो पुरानी सेवा शर्ते थीं उन सेवा शर्तों को बनी रहने दिया जाए नहीं तो हम संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।

राजेश सरोज ने भी कहा कि टीईटी की अनिवार्यता भारत सरकार द्वारा समाप्त की जानी चाहिए और संघर्ष की बेला में हम सभी शिक्षक साथियों को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। अनिल पांडे ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता 2011 के पहले के नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होती है भारत सरकार को 2011 के पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त करना चाहिए इसके लिए हम संघर्ष करते रहेंगे।

इस अवसर पर मनोज पांडे, पंकज तिवारी, सुशील शुक्ला,अजीत कुमार, नवीन प्रताप सिंह, रामानंद मिश्रा, प्रभात मिश्रा, राकेश सिंह, निर्भय सिंह ,संतोष मिश्रा ,राजकरण, बृजेंद्र पांडे, शैलेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, मोहम्मद शफीक ,विजय मिश्रा, सुधीर, उदय शंकर, ललित मिश्रा,विष्णु सिंह, राजमणि ,धर्मराज सिंह, बालेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, राजकुमारी, प्रगति चौरसिया, वंदना उपाध्याय, सुषमा, रेखा सिंह, प्राची पांडे, रजनी, विभा सिंह, अरविंद कुमार, वहीद, आशुतोष, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार शुक्ला, अनुराग, धर्मेंद्र, राजीव, सुशीला वर्मा, निरुपमा आदि उपस्थित रहे।