• Home
  • वैकेंसी
  • वैकेंसी: अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

वैकेंसी: अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 6 मार्च 2026। अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए भारतीय सेना ने आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दिया है। सेना में 25 हजार से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। इस भर्ती में चयनित युवाओं को चार साल के लिए भारतीय सेना में सेवा करने का अवसर मिलेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • जनरल ड्यूटी (GD)
  • टेक्निकल
  • क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
  • ट्रेड्समैन
  • सोल्जर फार्मा
  • सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट
  • महिला मिलिट्री पुलिस

योग्यता और आयु सीमा

अलग-अलग पद के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। आमतौर पर 8वीं पास से लेकर 12वीं पास तक के लिए ये वैकेंसी निकली है। आवेदन करने के लिए कैंडिडट्स की आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक की होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट और भर्ती रैली
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

वेतन और भत्ते

  • पहला वर्ष : लगभग 30,000 रुपये प्रति महीने
  • दूसरा वर्ष : लगभग 33,000 रुपये प्रति महीने
  • तीसरा वर्ष : लगभग 36,500 रुपये प्रति महीने
  • चौथा वर्ष : लगभग 40,000 रुपये प्रति महीने

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए सभी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।.

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Agniveer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।