नई दिल्ली, 8 मार्च 2026। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। IDBI बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM Grade O) और असिस्टेंट मैनेजर (Grade A) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1300 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM – ग्रेड ‘O’): 1100 पद
- असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’): 200 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 08 मार्च 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 मार्च 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 19 मार्च 2026
आवेदन कैसे करें
- IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट (idbibank.in) पर जाएं।
- Careers/Recruitment विकल्प पर क्लिक करें।
- वहां ‘JAM/Assistant Manager Recruitment 2026’ के एक्टिव लिंक को चुनें।
- New Registration पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- दस्तावेज अपलोड: अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद ‘Submit’ बटन दबाएं और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।














