नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2026। ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद में पदस्थापना को लेकर बदलाव किया है। अब तक की CEO रहीं नंदिता सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब फ्लिपकार्ट अपने संभावित IPO की तैयारी कर रहा है। नंदिता सिन्हा को वर्ष 2022 में मिंत्रा का CEO बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
कौन हैं नंदिता सिन्हा
- नंदिता सिन्हा लंबे समय से फ्लिपकार्ट ग्रुप का हिस्सा रही हैं और उन्होंने करीब 13 साल तक कंपनी के साथ काम किया है।
- अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) से की थी, जहां उन्होंने सेल्स और ब्रांड मैनेजमेंट में काम किया।
- इसके बाद ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और एक ई-कॉमर्स स्टार्टअप में भी काम किया।
नंदिता की एजुकेशन
- नंदिता सिन्हा ने IIT (BHU), वाराणसी से सिरेमिक इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के FMS से MBA की डिग्री हासिल की है।
- 2013 में वह फ्लिपकार्ट कंपनी से जुड़ीं और अलग-अलग विभागों में अहम जिम्मेदारियां संभालीं।
- उन्होंने लाइफस्टाइल, फर्नीचर और कस्टमर एंगेजमेंट जैसे कई क्षेत्रों में काम किया।
नंदिता के नेतृत्व में मिंत्रा की उपलब्धियां
सिन्हा के नेतृत्व में मिंत्रा ने अच्छी ग्रोथ हासिल की और कंपनी ने मुनाफा भी दर्ज किया है। उन्होंने इंटरनेशनल ब्रांड्स की संख्या बढ़ाई और ब्यूटी सेगमेंट को मजबूत बनाया है। उनके कार्यकाल में कंपनी ने बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत की है। अब उनके जाने को लीडरशिप बदलाव और नई रणनीति से जोड़ा जा रहा है।