लखनऊ, 13 अप्रैल 2026। UP BEd 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ गयी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 30 अप्रैल 2026 तक बिना बिलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। बिलंब शुल्क के साथ 1 से 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
यह उन छात्रों के लिए एक अच्छा मौका मिल गया है जो किसी कारण से समय पर अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे। उम्मीदवार UP BEd की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
UP BEd के लिए योग्यता
- UP BEd के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किए हो।
- सामान्य और पिछड़ा वर्ग के लिए कम से कम 50% मार्क्स के साथ डिग्री होना अनिवार्य है।
- इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए कम से कम 55% मार्क्स जरूरी है।
UP BEd के लिए ऐसे करें आवेदन
- UP BEd की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP BEd. JEE 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें और अपना पूरा फॉर्म भरें।
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फिर ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट लें।
UP BEd Admissions 2026 Details Check Here
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ओबीसी: 1,650
- SC/ST (केवल यूपी के निवासी): 850
- अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स: 1,650 (चाहे किसी भी कैटेगरी के हों)