वाशिंगटन, 25 अप्रैल 2026। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय के अमेरिका के दौरे के दौरान उनके साथ उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
श्री ट्रंप ने मीडिया को बताया, मैं हर चीज के बारे में बात करूंगा। मैं इस पर चर्चा करूंगा। वे मेरे दोस्त हैं, और वे बहुत अच्छे इंसान हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन का डिजिटल सेवा कर भी चर्चा के विषयों में शामिल होगा।
उधर स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने उन खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि पेंटागन स्पेन के खिलाफ कार्रवाई, यहां तक कि उसकी नाटो भागीदारी सीमित करने पर विचार कर रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका का रक्षा विभाग नाटो सहयोगियों के खिलाफ कदमों पर विचार कर रहा है, खासकर उन देशों के खिलाफ जो ईरान से जुड़े सैन्य अभियानों में अमेरिका का समर्थन नहीं कर रहे हैं।