एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर के 84 पदों पर निकाली भर्ती, करें आवेदन

नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026। एसएससी ने हिंदी ट्रांसलेटर के 84 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में अच्छी पकड़ रखने वाले युवाओं के लिए एसएससी कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर (JHT) भर्ती एक अच्छा मौका है। SSC ने इस भर्ती के जरिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में ट्रांसलेटर की पोस्ट पर कुल 84 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मई 2026 तक है।

अर्हता

  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JTO) पद के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो)। या किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री (इंग्लिश मीडियम के साथ और ग्रेजुएशन में हिंदी एक अनिवार्य विषय रहा हो)। साथ ही, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या 2 साल का ट्रांसलेशन वर्क का एक्सपिरियंस।
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO) पद के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो)। ट्रांसलेशन में डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव।
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर JHT/JTO/JT पद के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो)। और ट्रांसलेशन में डिप्लोमा या 2 साल का अनुभव।
  • सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (SHT)/सीनियर ट्रांसलेटर (ST) के लिए हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री (जिसमें इंग्लिश या हिंदी अनिवार्य विषय रहा हो)। या किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री (इंग्लिश मीडियम के साथ और ग्रेजुएशन में हिंदी एक अनिवार्य विषय रहा हो)। साथ ही, ट्रांसलेशन में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स या 3 साल का ट्रांसलेशन वर्क का एक्सपिरियंस।

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • Combined Hindi Translators Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • फिर फीस जमा करें।
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।

आयु सीमा

SSC हिन्दी ट्रांसलेटर के इस भर्ती में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल तक होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी। इस भर्ती (SSC JHT Recruitment 2026) में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 और 7 के तहत सैलरी मिलेगी। पे लेवल 6 की सैलरी 35400 से 112400 रुपये प्रति महीने होगी।