नई दिल्ली, 2 मई 2026। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी 19 मई 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 19 मई 2026 तक है।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- पहले UBI की ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर UBI Apprentices Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप फॉर्म भर सकते हैं।
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फिर फीस जमा करें।
- लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें।
योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट (BA, BSc, BCom) में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्र 20 साल से 28 साल तक होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आप जिस स्टेट से अप्लाई करेंगे कर रहे हैं, वहां की लोकल लैंग्वेज आपको आनी चाहिए। पढ़ने, लिखने और बोलने तीनों पर कमांड होना जरूरी है।
वैकेंसी डिटेल्स
अनारक्षित- 823, अन्य पिछड़ा वर्ग- 447, EWS (आर्थिक रूप से कमजोर)- 175, SC (अनुसूचित जाति)-289, ST (अनुसूचित जनजाति)- 131
ट्रेनिंग के दौरान आपको हर महीने लगभग 15,000 से 18,000 के बीच स्टाइपेंड मिल सकता है। इस अप्रेंटिस के कई फायदे हैं, जैसे बैंकिंग के रियल एनवायरनमेंट में काम करने का एक्सपिरियंस मिलता है।
सरकारी बैंक का सर्टिफिकेट, जो प्राइवेट बैंकों में भी नौकरी मिलने में मदद होगी।