- श्याम लाल धावड़े रायपुर संभाग के नये आयुक्त होंगे, रोहित यादव को दी गई वित्त विभाग की जिम्मेदारी
रायपुर, 6 मई 2026। सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सात जिलों के कलेक्टर समेत 43 आईएएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें रायपुर संभाग के आयुक्त भी शामिल हैं। रायपुर के आयुक्त रहे महादेव कावरे को सहकारिता विभाग का आयुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर श्याम लाल धावड़े को रायपुर संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है। महादेव कावरे के सहकारिता विभाग के आयुक्त पद का दायित्व संभालने के बाद डॉ सीआर प्रसन्ना सहकारिता विभाग के आयुक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही वह जनसंपर्क विभाग के सचिव और पेंशन विभाग के अध्यक्ष पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी देखते रहेंगे।
इन जिलों के कलेक्टर बदले
- सुश्री पुष्पा साहू कोरिया जिले की नई कलेक्टर होंगी।
- डॉ संतोष कुमार देवांगन गौरेला पेंड्रा मरवाही के नये कलेक्टर होंगे।
- श्रीमती चंदन त्रिपाठी बलरामपुर रामानुजगंज की नई कलेक्टर होंगी।
- सुश्री संतन देवी जांगडे मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर की नई कलेक्टर होंगी।
- श्रीमती पद्मिनी भोई साहू सारंगढ बिलाईगढ़ की नई कलेक्टर होंगी।
- सुश्री रेना जमील सूरजपुर की नई कलेक्टर होंगी।
- विश्वदीप संजन बीजापुर के नये कलेक्टर होंगे।
सुबोध कुमार सिंह उर्जा विभाग के भी प्रमुख सचिव बने
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को उनके सभी वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही उर्जा विभाग को भी प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह छग स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष पद का भी अतिरिक्त दायित्व देंखेंगे।
किसे दी गई कौन सी जिम्मेदारी
- श्रीमती ऋचा शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव होंगी।
- मनोज कुमार पिंगुआ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव होंगे।
- श्रीमती निहारिका बारीक गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव होंगी।
- श्रीमती शहला निगार, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव होंगी।
- कमलप्रीत सिंह स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव होंगे।
- परदेशी सिद्धार्थ कोमल कृषि विभाग के सचिव होंगे।
- सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग की सचिव होंगी।
- अविनाश चंपावत उच्च शिक्षा विभाग के सचिव होंगे।
- मुकेश कुमार बंसल लोक निर्माण विभाग के सचिव होंगे।
- सुश्री आर शंगीता नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव होंगी।
- अंकित आनंद वाणिज्यिक कर पंजीयन विभाग के सचिव होंगे।
- भुवनेश यादव सांख्यिकी विभाग के सचिव होंगे।
- एस भारतीदासन संस्कृति विभाग के सचिव होंगे।
- सुश्री शम्मी आबिदी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के सचिव होंगे।
- बसवराजू एस कौशल विकास विभाग के सचिव होंगे।
- राजेश सिंह राणा ग्रामोद्योग विभाग के संचालक होंगे।
- सारांश मित्तर क्रेडा के सीईओ होंगे।
- पदुम सिंह एल्मा छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग विभाग के प्रबंध संचालक होंगे।
- संजीव कुमार राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक होंगे।
- रणबीर शर्मा समाज कल्याण विभाग के संचालक होंगे।
- राजेन्द्र कटारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभा के विशेष सचिव होंगे।
- एस जयवर्धन कोष एवं लेखा के संचालक होंगे।
- प्रभात मलिक उद्योग विभाग के संचालक होंगे।
- डी राहुल वेंकट आदिम जाति विभाग के आयुक्त होंगे।
- श्रीमती रोक्तिमा यादव उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त होंगी।
- श्रीमती लीना कमलेश मंडावी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक होंगी।
- डॉ संजय कन्नौजे संस्कृति विभाग के सचिव होंगे।
- श्रीमती रीता यादव माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव होंगी।
- ऋषभ कुमार पाराशर बजट एवं स्थानीय निधि संपरीक्षा के संचालक होंगे।
- मयंक अग्रवाल चिप्स के सीईओ होंगे।
संबित मिश्रा नगर निगम रायपुर के नये आयुक्त
बीजापुर के कलेक्टर रहे संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त रहे विश्वदीप रंजन को बीजापुर का नया कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। संबित मिश्रा नगर निगम रायपुर के आयुक्त के साथ ही स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक पद का भी दायित्व संभालेंगे।