Join US

स्वस्थ बस्तर अभियान का पहला चरण पूरा : जायसवाल

रायपुर, 30 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में विभाग की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में चलाया गया स्वस्थ बस्तर अभियान का पहला चरण पूरी तरह से सफल रहा है।

बस्तर के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें बस्तर के अंतिम छोर तक पहुंची। जांच की प्रक्रिया को पूरा किया।

उन्होंने स्वीकार किया कि बस्तर में अभी भी मलेरिया का प्रभाव विद्यमान है। कांकेर में तीन बालिकाओं की मलेरिया से हुई मौत की बात स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह से जांच कर रही हैं।

पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही स्वास्थ्य विभाग बस्तर में मलेरिया का भी उन्मूलन करने में सफल होगा।