Join US

अधिवक्ता प्रखर मिश्रा ने एअर पाल्युशन पर की पीएचडी

रायपुर, 4 अगस्त 2026। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़  ने  प्रखर मिश्रा को विधि विषय में शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है । उनके शोध का विषय वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम , 1981 का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में रहा।

उन्होंने अपना शोध कार्य प्रो. डॉ. विनीता अग्रवाल के निर्देशन में पूर्ण किया । उनका रिसर्च सेंटर शास. जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रहा । श्री मिश्रा पूर्व में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के भी छात्रसंघ अध्यक्ष (2015-16 )  रह चुके है और भाजपा पदाधिकारी के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके है ।