Join US

सालेम इंग्लिश स्कूल में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

रायपुर, 15 अगस्त 2026। सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ डायोसिस एजुकेशन बोर्ड की चेयरमैन बिशप सुषमा कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज वंदन किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से भर गया।

इस अवसर पर शाला की प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस ने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सालेम इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया और पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

समारोह में छत्तीसगढ़ डायोसिस के पदाधिकारीगण, शाला के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं सी.जी. बोर्ड की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती के. के. सिंग तथा अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना के साथ हुआ।