रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत में लोकप्रिय कवि राजेश जैन राही संकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किये गये। यह सम्मान उन्हें संकल्प संस्थान राउरकेला (उड़ीसा) ने प्रदान किया। संस्थान द्वारा 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि राजेश जैन राही को संकल्प साहित्य शिरोमणि सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। इस मौके पर तीन पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।
इन पुस्तकों का विमोचन
- वर्षा कादमावाला वारि का पहले काव्य संग्रह ‘मन की उजली धूप’
- हिंदी ग़ज़ल और कृष्ण कुमार प्रजापति संपादन डॉ अनिरुद्ध सिन्हा
- मधुकर मिश्र की प्रतिनिधि ग़ज़लें संपादन डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति
ये उपस्थित रहे
इस दौरान मंच पर मूर्धन्य साहित्यकारों डॉ कृष्ण कुमार प्रजापति राउरकेला, डॉ अनिरुद्ध सिन्हा मुंगेर, विजय स्वर्णकार नोएडा, राहुल शिवाय (श्वेतवर्ण प्रकाशन, दिल्ली), अजय प्रजापति जमशेदपुर की उपस्थिति रही।
