छत्तीसगढ़

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 2, 2026
1 min read • 1.2k views
नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ राज्यपाल डेका ने की पदयात्रा

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी और शास्त्री जयंती पर रायपुर में पदयात्रा की। उन्होंने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ यह पदयात्रा आयोजित की गई थी। राज्यपाल रमेन डेका ने नागरिकों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

राज्यपाल श्री डेका ने टाउन हॉल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने टाउन हॉल से शुरू हुई पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

टाउन हॉल से प्रारंभ होकर पदयात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां राज्यपाल श्री डेका ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनजागरूकता को महत्वपूर्ण बताया।

पदयात्रा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, विद्यार्थी और शहर के नागरिक शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।