बिजनेस

रायपुर में सिल्क वीव्स एक्सपो को जबरदस्त रिस्पॉन्स, 19 अक्टूबर आखिरी दिन

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 18, 2026
1 min read • 1.2k views
रायपुर में सिल्क वीव्स एक्सपो

रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सिल्क वीव्स एक्सपो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह एक्सपो सिविल लाइंस स्थित गुरुतेग बहादुर भवन में आयोजित है। सिल्क वीव्स एक्सपो का यह करवा चौथ व दिवाली एडिशन-2026 है।

देशभर के विभिन्न राज्यों से आए बुनकरों और कारीगरों के पारंपरिक सिल्क उत्पादों की आकर्षक रेंज खरीदारों को खूब पसंद आ रही है। ग्राहकों के उत्साह और खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के बीच अब यह प्रदर्शनी 19 अक्टूबर तक ही रहेगी। सोमवार को प्रदर्शनी का आखिरी दिन है।

एक्सपो में क्या है खास

एक्सपो में बनारसी, कांजीवरम, कोसा सिल्क, बेंगलुरु सिल्क, जामदानी और वेडिंग स्पेशल साड़ियों का खास कलेक्शन उपलब्ध है। इसके अलावा शॉल, स्टोल, लिनेन, वेडिंग एथनिक परिधान और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कोलकाता, बनारस, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और असम सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए बुनकर और कारीगर अपने पारंपरिक उत्पादों के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए हैं।

60 प्रतिशत तक की छूट

फेस्टिव शॉपिंग को खास बनाने के लिए सिल्क और कॉटन उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। पारंपरिक बुनाई, आकर्षक डिजाइन और विभिन्न राज्यों की समृद्ध वस्त्र कला का अनूठा संगम इस प्रदर्शनी को खास बना रहा है। करवा चौथ और दीपावली के लिए साड़ियों, वेडिंग कलेक्शन और एथनिक परिधानों की खरीदारी करने वालों के लिए यहां एक ही स्थान पर कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं।

सिल्क वीव्स एक्सपो के संचालक के अनुसार, प्रदर्शनी को मिल रहा शानदार प्रतिसाद पारंपरिक भारतीय वस्त्रों के प्रति लोगों की रुचि को दर्शाता है। एक्सपो का उद्देश्य देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा और पारंपरिक वस्त्र कला को ग्राहकों तक पहुंचाने के साथ बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर देना है।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस प्रदर्शनी का लाभ उठाने के लिए समय रहते खरीदारी करें, क्योंकि 19 अक्टूबर इसका अंतिम दिन है। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। प्रवेश और पार्किंग की व्यवस्था निःशुल्क है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।