खेल

शेफाली वर्मा ने अपने नाम किया प्लेयर आफ द मैच अवार्ड

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 18, 2026
1 min read • 1.2k views
शेफाली वर्मा

रायपुर, 18 अक्टूबर 2026। शेफाली वर्मा के लिए शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम शुभ साबित हुआ। रविवार को 18 अक्टूबर 2026 को जिम्बाब्वे के साथ हुए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में प्लेयर आफ द मैच का अवार्ड शेफाली वर्मा के नाम रहा।

शेफाली वर्मा ने अपने आतिशी पारी में मात्र 25 गेंद खेलकर 55 रन बनाने का इतिहास रच दिया। सलामी बल्लेबाज भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना का साथ देने उतरी शेफाली वर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे की टीम के खिलाडि़यों के होश उड़ा दिये।

टास जीतकर जिम्बाब्वे की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना और बल्लेबाज शेफाली वर्मा सलामी बल्लेबाज के रुप में जिम्मेदारी संभाला। कप्तान स्मृति मंधाना 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली 55 रन बनाकर आउट हो गयी पर तब तक भारतीय टीम ने 102 रन का टारगेट हासिल कर लिया था।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।