छत्तीसगढ़

डिजिटल फ्रॉड होते ही घबराएं नहीं, पहले 10 मिनट गोल्डल आवर होते हैं, तुरंत 1930 पर कॉल करें

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 23, 2026
1 min read • 1.2k views
डिजिटल फ्रॉड होते ही घबराएं नहीं, 1930 पर कॉल करें

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में डिजिटल सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी रायपुर (क्राईम एंड साइबर) गौरव मंडल जी रहेे। मुख्य वक्ता सुश्री सोनाली गुहा नेशनल साइबर फोरेंसिक्स एंड साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट रहीं। इस मौके पर यूपीआई फ्राॅड, आनलाइन ब्लैकमेलिंग, फेक प्रोफाइल, बिजनेस ई-मेल हैक से कैसे बचें, इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर बार नये तरीके से फ्राॅड हो रहे हैं। हमें सतर्कता बरतनी होगी कि साइबर क्राइम की घटनायें हमारे साथ न हों। आप इनकी जानकारी अपने परिवार, एवं संस्थान के कर्मचारियों को भी साइबर क्राइम संबंधी जानकारी दें। इस प्रकार की कार्यशालाएं हमेशा होते रहनी चाहिये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव मंडल ने कहा कि फ्रॉड होते ही घबराएं नहीं, पहले 10 मिनट गोल्डल आवर होते हैं। तुरंत 1930 पर कॉल करें और http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। पैसा फंसते ही अपने बैंक को तुरंत सूचित कर लेन-देन होल्ड कराएं।

एफआईआर लिए स्क्रीनशॉट, ट्रांजेक्शन आईडी, मोबाइल नंबर और लिंक को सबूत के तौर पर संभाल कर रखें, डिलीट न करें। पुलिस हमेशा व्यापारी के साथ है। रायपुर पुलिस द्वारा जल्द ही व्यापारी संघों के लिए साइबर हेल्पडेस्क को और मजबूत किया जाएगा।

डिजिटल सुरक्षा अभियान की मुख्य वक्ता सुश्री सोनाली गुहा ने डिजिटल सुरक्षा के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल फ्राॅड होने पर तत्काल बैंक में रिपोर्ट दर्ज करवाने पर 75 प्रतिशत तक राशि बचाने की संभावना होती है। व्यापारी अपने संस्थान पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवायें। आनलाइन फ्राॅड की आशंका होने पर 1930 में डायल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने निम्नलिखित जानकारी दी

  • QR कोड सिर्फ पैसा देने के लिए होता है, लेने के लिए नहीं। अनजान QR को स्कैन करते ही पैसे मांगना फ्रॉड है। कभी भी UPI PIN मत बताएं।
  • बड़े पेमेंट से पहले पार्टी को फोन करके Email वेरीफाई जरूर करें। Email में 2-step veryfication अनिवार्य रूप से चालू रखें।
  • व्हाट्सएप् और फेक प्रोफाइल नया नंबर है या दुकान के नाम से बनी फेक आईडी से पैसा मांगने पर तुरंत वीडियो कॉल से पहचान करें।
  • दुकान के सभी सिस्टम में एक ही पासवर्ड न रखें। पासवर्ड में नाम़, जन्मतिथि न लिखकर वाक्य बनाएं जैसे Meravyapar@Raipur2026! हर 15 दिन में बदलें।
  • अपने मुनीम और स्टाफ को महीने में एक बार सिखाएं – अनजान लिंक पर क्लिक न करें, फ्री गिफ्ट वाले मैसेज से बचें।

कार्यक्रम के संयोजक चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं रायपुर संभाग प्रभारी जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यक्रम प्रभारी-श्रीमती सोनिया साहू, प्रशांत गुप्ता, राजेन्द्र पारख, मनीष प्रजापति, जय होतवानी, आलोक शर्मा, प्रवीण पटेल, नितेश अग्रवाल, प्रसून दीक्षित, महिला चेम्बर-सुधा ठाकुर श्रीमती सोनिया शांडेल, श्रीमती संचिता मेहरोत्रा रहे।

मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता को चेम्बर द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में चेम्बर उपाध्यक्ष मनीष प्रजापति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया,सलाहकार गुरजीत सिंह संधु, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, विनय बजाज, कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी, उपाध्यक्ष-टी.श्रीनिवास रेड्डी, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर, मनीष प्रजापति,जितेन्द्र शादीजा, महेन्द्र कुमार बागरोड़िया, नरेन्द्र हरचंदानी, अनिल केवलानी, विकास पंजवानी, मंत्री-भरत पमनानी, राकेश वाधवानी,राजेन्द्र पारख,आलोक शर्मा, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, सदस्य-निखिल पंड्या, महिला चेम्बर कोषाध्यक्ष नम्रता अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्वीट्स एंड स्नेक्स एसोसियेशन अध्यक्ष सुरेश पारख, सचिव महेश खिलोसिया, हेमंत रायचुरा, ललित गोयल, सतीश कुकरेजा, भरतेश राठौर, वरदान राठौर संजय विरनानी सहित अनेक व्यापारी एवं संघों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।