यूपी

शिक्षक एमएलसी चुनाव में उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीते

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 28, 2026
1 min read • 1.2k views
शिक्षक एमएलसी चुनाव में उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीते

लखनऊ, 28 अक्टूबर 2026। शिक्षक एमएलसी चुनाव में उमेश द्विवेदी ने लगातार तीसरी बार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। वह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे। मतगणना के पहले चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने 7,189 मतों के साथ बड़ी बढ़त बनाई थी। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 3,537 मत मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच लगभग 6500 मतों का अंतर दर्ज किया गया। देर रात तक मतगणना जारी रही।

यहां चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर विशेष नजर रही। उमेश द्विवेदी की बढ़त से भाजपा समर्थक उत्साहित दिखे। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे और सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पहले चक्र की गणना के बाद ही उमेश द्विवेदी ने प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी बढ़त बना ली थी। इसके बाद से ही चुनाव परिणाम को लेकर शिक्षकों और राजनीतिक दलों के समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं।

लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद भाजपा उम्मीदवार उमेश द्विवेदी ने कहा, मैं सभी का धन्यवाद करता हूं, आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास किया है, यह विश्वास मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। मैं सभी शिक्षकों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा। मैंने लगभग 6500 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।