यूपी

कांति सिंह पटेल की जीत तय, अधिकृत घोषणा बाकी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 28, 2026
1 min read • 1.2k views
कांति सिंह पटेल की जीत तय, अधिकृत घोषणा बाकी

लखनऊ, 28 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के रुझानों के अनुसार, लखनऊ खंड स्नातक सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी कांति सिंह पटेल की जीत लगभग तय मानी जा रही है। केवल आधिकारिक घोषणा होना ही बाकी है। 28 अक्टूबर 2026 को चल रही मतगणना के शुरुआती चरणों से ही सपा उम्मीदवार कांति सिंह ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और रुझानों के मुताबिक, पांचवें चक्र की गिनती पूरी होने तक कांति सिंह पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अवनीश कुमार सिंह से करीब 9,500 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। इस बड़े अंतर के बाद अब उनके जीत की केवल औपचारिक घोषणा और निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाना ही शेष रह गया है।

बता दें कांति सिंह पटेल पूर्व में भी स्नातक एमएलसी रहीं हैं। उनके पति एसपी सिंह पटेल प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांति सिंह पटेल के पक्ष में प्रेस कांफ्रेंस की थी। मतगणना के रुझानो से कांति सिंह पटेल के समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।