खेल

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 20, 2025
1 min read • 1.2k views
छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू

रायपुर, 20 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी है। निकाय चुनाव एक और पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराये जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू

छत्तीसगढ़ में कुल 192 निकाय हैं। इनमें 14 नगर निगम हैं। 14 में से 10 नगर निगम में चुनाव होगा। 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों में से 114 नगर पंचायत अध्यक्षों के लिए चुनाव कराये जायेंगे।

कर्मचारियों व अधिकारियों को कलेक्टर की बिना अनुमति के अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। नियुक्ति व पदस्थापना भी प्रतिबंधित रहेगी। सरकार के मंत्री और जनप्रतिनिधि कोई घोषणा नहीं कर पाएंगे और न ही भूमिपूजन या लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

तीन चरणों में होगा मतदान

प्रथम चरण 17-02-25
द्वितीय चरण 20-02-2025
तृतीय चरण 23-02- 2025

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।