• Home
  • यूपी
  • Big News : धमाके में माझा कारोबारी और कारीगर की मौत
Big News

Big News : धमाके में माझा कारोबारी और कारीगर की मौत

लखनऊ (ASR24 NEWS), 7 फरवरी 2025। यूपी के बरेली में शुक्रवार 7 फरवरी की सुबह बड़ी घटना हो गयी। यहां कारखाने में हुए धमाके में माझा कारोबारी अतीक रजा और उनके कारीगर फैजान की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के मुताबिक बरेली के बाकरगंज की तंग गली में स्थित मांझा कारखाने में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया। धमाके की आवाज तीन किलोमीटर तक सुनी गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इलाके में दहशत फैल गई।

बाकरगंज में अतीक रजा खां का मकान है। वह मकान के पिछले हिस्से में मांझा बनाने का कारखाना चला रहे थे। शुक्रवार सुबह मांझा बनाते समय तेज धमाका हो गया। घटना में अतीक और मांझा कारीगर फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा कारीगर सरताज गंभीर घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।