महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड दिनेश व्यास गिरफ्तार

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड दिनेश व्यास गिरफ्तार

Chhattisgarh

रायपुर, 30 अगस्त 2024। महादेव सट्टा ऐप से जुड़े हवाला नेटवर्क के मास्टरमाइंड दिनेश व्यास को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ पुलिस और गुजरात पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में की गई।

दिनेश व्यास को उसके पैतृक गांव ब्राह्मणवे से पकड़ा गया, जो गुजरात के पाटन जिले के चांसमा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है।गौरतलब है कि दिनेश व्यास के खिलाफ 3 जुलाई को लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।

इस गिरफ्तारी से महादेव ऐप को समर्थन देने वाले वित्तीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, जो ऐप के खिलाफ चल रही जांच में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। दिनेश व्यास की गिरफ्तारी के बाद निकट भविष्य में अन्य बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि दिनेश व्यास को जल्द ही ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया जाएगा, जहां उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।