सपा नेता विजय यादव खुद की ही रिवाल्वर से चली गोली से घायल

सपा नेता विजय यादव खुद की ही रिवाल्वर से चली गोली से घायल

Pratapgarh

हालत खतरे से बाहर, अस्पताल पहुंचकर कराया उपचार

पट्टी (प्रतापगढ़), 24 सितंबर 2024। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव 24 सितंबर को खुद की ही रिवाल्वर से चली गोली के लगने से घायल हो गये। उनकी हालत खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को वह घर से कहीं जाने के लिए तैयार हो रहे थे।

इस दौरान जूता पहनने की कोशिश के दौरान उनकी रिवाल्वर जमीन पर गिर गयी और फायर हो गया और गोली उनके पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गये। उन्हें फौरन स्थानीय अस्पताल पट्टी ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजय यादव पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय ले जाया गया है।

कौन हैं विजय यादव

विजय यादव प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। विधान परिषद सदस्य के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था। समाजवादी पार्टी के नेता विजय यादव काफी मिलनसार और सौम्य व्यक्तित्व के हैं। क्षेत्र में वह बेहद लोकप्रिय हैं।