क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर-19 वनडे प्लेट ग्रुप टीम की घोषणा की

क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर-19 वनडे टीम की घोषणा की

Sports

बिलासपुर, 7 अक्टूबर 2024। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार, क्रिकेट संघ बिलासपुर ने अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप वनडे प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित ट्रायल में 148 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के बल्लेबाजी, गेंदबाज़ी, फिल्डिंग और फिटनेस के आधार पर संभावित खिलाड़ियों का चयन किया।

इसके बाद चयनित खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया गया और 6 चयन मैचों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया।

अंडर-19 के चयनित खिलाड़ी

  1. शैवाल सरकार
  2. गतिक राव
  3. प्रभांशु राठौर
  4. युवराज सिंह कश्यप
  5. प्रवीण सिंह मरावी
  6. आर्यन सिंह
  7. रणवीर चड्डा
  8. हर्षित सिंह
  9. आयुश शर्मा
  10. दीपक कुमार साहू
  11. हिमांशू यादव
  12. आयुश तोड़ेकर
  13. उत्कर्ष तिवारी
  14. दिव्यांश मिश्रा
  15. आकाश प्रताप राठौर
  16. पियूष चंद्रा

टीम के कोच सुशांत शुक्ला होंगे।

प्रतियोगिता की जानकारी

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए 4 ग्रुप (ए, बी, सी, डी) बनाए गए हैं।

ग्रुप सी में बिलासपुर के साथ सरगुजा, रायगढ़, और जशपुर की टीमें शामिल हैं।