बिजनेस

1,260 करोड़ रुपये जुटाने पार्क मेडी वर्ल्ड लाएगी IPO

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 30, 2025
2 min read • 1.2k views
1,260 करोड़ रुपये जुटाने पार्क मेडी वर्ल्ड लाएगी IPO

नई दिल्ली, 30 मार्च 2025। अस्पतालों की प्रमुख चेन पार्क मेडी वर्ल्ड ने 1,260 करोड़ रुपये जुटाने के लिए IPO लाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसके लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास मसौदा दस्तावेज जमा किए हैं।

IPO का विवरण

  • 900 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।
  • प्रवर्तक अजीत गुप्ता की ओर से 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री होगी।
  • 192 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO आवंटन पर विचार संभव।

IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल

  • 410 करोड़ रुपये से लोन का भुगतान।
  • 110 करोड़ रुपये से नए अस्पताल का निर्माण।
  • मौजूदा अस्पतालों के विस्तार और पूंजीगत व्यय पर निवेश।
  • 77.19 करोड़ रुपये से चिकित्सा उपकरणों की खरीद।
  • बाकी रकम नए अधिग्रहण और सामान्य उद्देश्यों में खर्च होगी।

दूसरी सबसे बड़ी निजी अस्पताल चेन

पार्क मेडी वर्ल्ड के 13 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल उत्तर भारत के कई शहरों में स्थित हैं, जिनमें नई दिल्ली, अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, जयपुर, बहरोड़, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

इस IPO के जरिए कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं को और मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।