बिजनेस

SBI की अमृत वृष्टि योजना फिर शुरू, चुनिंदा एफडी पर ब्याज दरें घटी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अप्रैल 14, 2025
1 min read • 1.2k views
SBI की अमृत वृष्टि योजना फिर शुरू


नई दिल्ली, 14 अप्रैल 2025। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 15 अप्रैल 2025 से चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरें घटा रहा है। खासतौर पर 1 से 3 साल की अवधि वाली एफडी पर 10 आधार अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कटौती की गई है। यह बदलाव सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों पर ही लागू होगा।

अब बैंक एफडी पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 6.90 प्रतिशत तक ब्याज देगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर 4 प्रतिशत से 7.50 प्रतिशत तक होगी। SBI अपनी 444 दिनों वाली खास एफडी योजना ‘अमृत वृष्टि’ को फिर से शुरू कर रहा है, लेकिन इस बार इसमें ब्याज दर पहले से कम होगी।

यह योजना सीमित समय के लिए उपलब्ध होगी और इसमें भी नई दरें लागू होंगी। बैंक का यह कदम ऐसे समय में आया है जब भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 6.25 प्रतिशत से घटाकर 6.00 प्रतिशत कर दी है, जिससे बैंकों पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ गया है।

SBI की नई ब्याज दर

  • 2 से 3 साल की एफडी पर अब आम ग्राहकों को 6.90 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत मिलेगा।
  • 1 से 2 साल की एफडी पर दरें क्रमश: 6.70 प्रतिशत और 7.20 प्रतिशत हो गई हैं।
  • कुछ छोटी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें पहले जैसी ही रहेंगी।
  • वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई वी केयर योजना के तहत अतिरिक्त 0.50 प्रतिशत का लाभ मिलता रहेगा।
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।