नई दिल्ली, 23 जून 2025। बंगाल कैडर की IAS अधिकारी नेहा बनर्जी UPSC एस्पिरेंट्स के लिए प्रेरणा हैं। IIT खड़गपुर से 2018 में B.Tech करने वाली नेहा ने पहले ही प्रयास में UPSC CSE 2019 में 20वीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता के पीछे कठिन मेहनत, सही रणनीति और आत्म-अनुशासन था। नेहा ने अपने ब्लॉग में UPSC की जीएस (जनरल स्टडीज) तैयारी की रणनीति और जरूरी किताबों का जिक्र किया है, जो लाखों उम्मीदवारों के लिए मार्गदर्शक है।
नेहा ने अपने ब्लॉग में दिल्ली मेट्रो की एक शाम का जिक्र किया, जहां उन्होंने एक लड़की को IAS टेस्ट सीरीज पढ़ते देखा। यही वह पल था जब उन्होंने UPSC की तैयारी का फैसला किया। कोलकाता में जन्मी नेहा ने बिना कोचिंग के, सोशल मीडिया (वॉट्सएप, फेसबुक) से दूरी बनाकर और अपनी सोशल लाइफ को सीमित कर सिर्फ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया।
जीएस की दो-चरणीय तैयारी रणनीति
नेहा ने जीएस की तैयारी को दो फेज में बांटा:
फेज-1: बिल्डिंग ब्लॉक्स
- इस चरण में नेहा ने बुनियादी किताबों पर ध्यान दिया।
- जियोग्राफी: NCERT (11वीं-12वीं), अमित सेन गुप्ता के यूट्यूब वीडियो, नोट्स बनाए।
- एनवायरनमेंट: शंकर IAS, NCERT बायोलॉजी (12वीं-इकोलॉजी यूनिट), PMF IAS, विजन IAS के करंट अफेयर्स।
- इकोनॉमी: NCERT (12वीं-मैक्रोइकोनॉमिक्स), श्रीराम IAS नोट्स, बजट, आर्थिक सर्वे, अर्थपेडिया, विकासपेडिया।
- साइंस: NCERT (कक्षा 6-10), इनसाइट ऑन इंडिया की मंथली मैगजीन।
- इतिहास: नीता सिंहानिया के नोट्स, शेखर बंदोपाध्याय की प्लासी टू पार्टिशन।
फेज-2: फाउंडेशन की स्ट्रक्चरिंग
इस चरण में फेज-1 की पढ़ाई का रिवीजन किया गया। नेहा ने नौकरी के साथ तैयारी की, इसलिए वीकेंड पर रिवीजन पर जोर दिया।
- इकोनॉमिक्स: मृणाल सर के लेक्चर।
- जियोग्राफी: GC Leong की फिजिकल जियोग्राफी।
- इतिहास: नीता सिंहानिया के नोट्स और शेखर बंदोपाध्याय की किताब।
- लेयर्ड अप्रोच: नेहा ने प्रीलिम्स और मेन्स के लिए जीएस के चारों पेपर और निबंध को एक इकाई के रूप में देखा। मई 2018 से फरवरी 2019 तक इस दृष्टिकोण का पालन किया।
नेहा का मानना है कि सही किताबों का चयन, लगातार रिवीजन और करंट अफेयर्स पर पकड़ UPSC में सफलता की कुंजी है। उनके ब्लॉग में दी गई रणनीति और संसाधन UPSC की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी हैं।

















