• Home
  • यूपी
  • पीबीपीजी कॉलेज की स्रेहा यादव और आकांक्षा पांडेय को मिला मेडल
पीबीपीजी कॉलेज की छात्राओं स्रेहा यादव और आकांक्षा पांडेय को मिला मेडल

पीबीपीजी कॉलेज की स्रेहा यादव और आकांक्षा पांडेय को मिला मेडल

प्रतापगढ़, 15 सितंबर 2025। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में पीबीपीजी कॉलेज सिटी की दो छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने खुशी व्यक्त करते हुए दोनों छात्राओं को बधाई दी है। परास्नातक हिंदी विषय में स्नेहा यादव ने सर्वाधिक अंक हासिल कर गोल्ड मेडल हासिल किया। एमएससी रसायन विज्ञान विभाग में आकांक्षा पांडेय ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने मेडल और पदक प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

पीबीपीजी के प्रबन्धक अनिल प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डॉ. चेत प्रकाश पांडेय, डॉ. शिव प्रताप सिंह, रवि प्रकाश सिंह ने छात्राओं का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।