प्रतापगढ़, 23 सितंबर 2025। संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा को एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के द एजुकेशन समिट लखनऊ में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्कार ग्लोबल स्कूल टेऊंगा की प्रिंसिपल समीना अख्तर को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान नई शिक्षा नीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्कूल प्रबंधक एवं प्रिंसिपल आमंत्रित किये गए। द एजुकेशन समिट के संस्थापक मनमीत खुराना एवं डॉ. शशि पांडेय शर्मा ने संस्कार ग्लोबल स्कूल को सराहा और स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा। इस उपलब्धि पर चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने बधाई दी है।
स्कूल के निदेशक रंजन सिंह ने खुशी जताते हुए शिक्षकों का मुंह मीठा कराया। प्रिंसिपल के प्रयास की सराहना करते शिक्षकों के साथ सम्मानित किया। इस दौरान विनय सिंह, अखिलेश मिश्र, अविनाश सिंह, संगीत दुबे, क्षमा सिंह, शुभी अली, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।














