• Home
  • फिल्म
  • कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज, रुक्मिणी का दिखा जलवा
कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज, रुक्मिणी का दिखा जलवा

कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज, रुक्मिणी का दिखा जलवा

मुंबई, 23 सितंबर 2025। कांतारा: चैप्टर 1 का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं राजकुमारी कनकवती का किरदार निभाने वाली रुक्मिणी वसंत, जिनका राजसी अंदाज़ और अभिनय हर किसी को हैरान कर रहा है। फ़िरोज़ी रंग की सुनहरी बॉर्डर वाली ओढ़नी में सजी रुक्मिणी का शाही शृंगार दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। उनके गहनों की चमक भारी हार, चूड़ियों की कतार, झुमके, बाजूबंद, कमरपट्टा, नथनी और मांगटीका उनके किरदार की भव्यता को और बढ़ाते हैं। हल्का चमकीला मेकअप और नन्हीं बिंदी उनकी गरिमा और दमख़म का अनूठा संतुलन प्रस्तुत करते हैं।

परदे पर रुक्मिणी की मौजूदगी ऐसी है मानो धरती की सादगी और राजसी ठाठ-बाट एक साथ साकार हो गए हों। उनकी एक झलक ही दर्शकों को वाह! कहने पर मजबूर कर देती है। ट्रेलर में उनके किरदार का दमख़म और भाव-भंगिमाएँ यह साफ़ करता है कि कांतारा: चैप्टर 1 न केवल कहानी बल्कि किरदारों की गहराई के मामले में भी दर्शकों को चौंकाने वाला है। रुक्मिणी का यह अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन चुका है, जहाँ प्रशंसक उनके लुक और अभिनय की तारीफ़ कर रहे हैं।

कांतारा की पहली कड़ी की सफलता के बाद, इस प्रीक्वल से उम्मीदें आसमान छू रही हैं। रुक्मिणी वसंत की यह शानदार झलक दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने के लिए काफी है। अब इंतज़ार है फ़िल्म की रिलीज़ का, जो निश्चित रूप से सिनेमाई इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।