• Home
  • छत्तीसगढ़
  • महासमुंद के हरदी गांव में कुएं में गिरे बच्चे सहित 4 हाथी
महासमुंद के हरदी गांव में कुएं में गिरे बच्चे सहित चार हाथी

महासमुंद के हरदी गांव में कुएं में गिरे बच्चे सहित 4 हाथी

रायपुर, 4 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से चौकाने वाली खबर सामने आयी है। यहां बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य से सटे हरदी गांव में मंगलवार 4 नवंबर को तड़के हंगामा मच गया। चार हाथी गहरे कुएं में गिर गए। सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने चिंघाड़ सुनी। पास पहुंचे तो नजारा चौंकाने वाला था। कुएं में एक मादा, दो नर और एक बच्चा हाथी फंसे थे।

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात हाथियों का दल जंगल से भटककर गांव आया। खेतों के किनारे पुराना कुआं था। काफी समय से खुला पड़ा था। बारिश का पानी भरा हुआ। अंधेरे में झुंड के चार सदस्य इसमें धंस गए। निकलने की कोशिश की, लेकिन फिसलते चले गए। सुबह चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण जागे। टॉर्च लेकर कुएं के पास पहुंचे। चार हाथी फंसे दिखे। तुरंत वन विभाग को फोन किया। सूचना मिलते ही टीम रवाना हुई। आसपास के चरौदा, रेंकाभाठा और मुड़पार गांव के लोग भी जमा हो गए।

वन विभाग ने हरदी गांव की घेराबंदी कर दी। डीएफओ ने बताया, झुंड के बाकी हाथी जंगल में हैं। चिंघाड़ सुनकर वे गांव की ओर आ सकते हैं। लोगों को दूर रहने की हिदायत दी। बचाव दल मौके पर पहुंचा। लकड़ी और रस्सी से रास्ता बनाने की कोशिश शुरू की गयी है। अधिकारी बोले, हाथियों को निकालने के लिए क्रेन जरूरी है। जेसीबी मशीन और मोटी रस्सियां चाहिए। फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। रायपुर और बिलासपुर से मंगवाई जा रही हैं।