रायपुर, 13 दिसंबर 2025। इंडियन ओवरसीज बैंक ने शनिवार 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में अपनी 3 नई शाखाओं का शुभारंभ किया। ये शाखाएं, नया रायपुर शाखा-अटल नगर, समलवार दंतेवाड़ा और मोवा शाखा रायपुर हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इन शाखाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी और सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये पहला बैंक है जिसने जगरगुंडा और समलवार जैसे नक्सली प्रभावित क्षेत्र में शाखा खोल कर वहां की जनता तक वित्त सेवा देने में राज्य की सहायता की। उन्होने ये भी कहा कि राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा आईओबी की शाखा खोलने एवं बैंक का व्यापार बढ़ाने में, हर संभव सहायता की जाएगी।
कार्यक्रम में आईओबी के एमडी और सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनका विशेष ध्यान रायपुर में अगले वित्त वर्ष तक आईओबी का व्यापार 6500 करोड़ से 15000 करोड़ बढ़ाने का है। उन्होने ये भी कहा कि अभी छत्तीसगढ़ में 54 शाखाएं हैं और वे इन्हें बढ़ाकर 66 तक ले जाना चाहते हैं। उन्होंने बताया अभी हमारी शाखाएं, राज्य के 26 जिलों में हैं, और हम चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में हमारे शाखाएं खोली जाएंगी।
रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गौरी शंकर नायक एवं समस्त रायपुर क्षेत्र के सदस्य उपस्थित रहे।

















