सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुर में भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

Crime

सुल्तानपुर, 3 सिंतबर 2024। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 3 सिंतबर 2024 की शाम पयागीपुर चौराहे पर एक स्पा सेंटर के सामने मामलू विवाद में भाजपा नेता के भतीजे अभय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अभय प्रताप सिंह की हत्या की घटना की जानकारी मिलते ही हडकंप मच गया।

44 वर्षीय अभय प्रताप सिंह पकड़ी गांव के रहने वाले थे। उनके चाचा राम अभिलाख सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। राम अभिलाख सिंह ने बताया की उनके भतीजे अभय प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई है। घर में पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। हम उसमें व्यस्त थे। कब घर से निकल गया, पता नहीं चला। किसी से कोई विवाद नहीं था।

उन्होंने कहा कि हमारी यही मांग है कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाए। वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और सीओ सिटी शिवम मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या हुई। परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की वजह क्लियर होगी। गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर के एक स्पा सेंटर के बाहर युवक से झगड़ा हुआ। फिर हाथापाई शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ी की आरोपी ने उसके सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पॉश इलाके पयागीपुर में हुई घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। युवक के दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।