खेल

अबूझमाड़ हॉफ मैराथन 2 मार्च को, 21 किमी की होगी दौड़

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 28, 2025
1 min read • 1.2k views
अबूझमाड़ हॉफ मैराथन 2 मार्च को, 21 किमी की होगी दौड़
  • 16 लाख के ईनाम राशि किया जाएगा वितरण
  • जिलेवासियों के लिए पंजीकरण शुल्क नि:शुल्क
  • जिले से बाहर के लोगों के लिए पंजीयन शुल्क 299 रुपये
  • धावको को मिलेगा टी शर्ट, मैडल, रूकने की सुविधा, जलपान की व्यवस्था
  • प्रतिभागी कर सकते हैं आनलाईन पंजीयन

रायपुर, 28 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 2 मार्च 2025 को अबूझमाड़ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। अबूझमाड़ हाफ मैराथन का यह चौथा संस्करण है। देश-विदेश में अबूझमाड़ की अद्वितीय प्राकृतिक सौंदयर्ता को उजागर करने और खेलों के प्रति युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से जिले में अबूझमाड़ हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

मैराथन 2 मार्च को बालक हाई स्कूल ग्राउण्ड नारायणपुर से शुरू होगा। इस विख्यात मैराथन में देश-विदेश के धावक भी भाग लेते हैं। मैराथन के साथ-साथ भोजन, प्रदशर्नीय, सांस्कृतिक उत्सव इत्यादि का योजना बनाया जा रहा है। प्रतियोगिता के ईनाम राशि वितरण के संबंध में जानकारी पृथक से दिया जाएगा।

आनलाईन पंजीयन शुरू

जिला नारायणपुर में अबूझमाड़ हॉफ मैराथन 21 किलो मीटर दौड़ में भाग लेने हेतु प्रतिभागी runabhujmad.in पर आनलाईन पंजीयन कर सकते है, आॅनलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। नारायणपुरवासी का पंजीकरण शुल्क नि:शुल्क है तथा नारायणपुर से बाहर के प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क 299 रुपये होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों को टी-शर्ट, मेडल दिया जायेगा तथा बाहर से आये धावकों के रूकने की वैकल्पित सुविधा सहित जलपान व भोजन की उचित व्यवस्था किया जायेगा जिस संबंध में पृथक से सूचना दी जायेगी।

अबूझमाड़ मैराथन दौड़ 21 किमी की एक हॉफ मैराथन है जो छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित आदिवासी क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश विदेश राज्य व स्थानीय लोगों को मैराथन दौड़ के लिए प्रेरित करना यह आयोजन बस्तर क्षेत्र का सबसे बढ़ा खेल आयोजन है।

इस मैराथन में कुल 16 लाख का ईनाम राशि वितरण किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त सफल मैराथनों की सूची में अबूझमाड़ मैराथन को देश के महत्वपूर्ण मैराथन में स्थान दिलाये जाने का पूरा प्रयास रहेगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।