• Home
  • फिल्म
  • 47 वर्ष की हुईं अभिनेत्री बिपाशा बसु, 55 फिल्मों में किया अभिनय
asr24news

47 वर्ष की हुईं अभिनेत्री बिपाशा बसु, 55 फिल्मों में किया अभिनय

मुंबई, 8 जनवरी 2026। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री बिपाशा बसु 47 वर्ष की हो गयीं। 7 जनवरी 1979 को उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने जीवन की शुरुआती शिक्षा कोलकाता से पूरी की। कोलकाता से ही वर्ष 1996 में बिपाशा मॉडलिंग करियर में शुरुआत की। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात मॉडल मेहर जासिया से हुई। मॉडल मेहर जासिया अर्जुन रामपाल की पत्नी हैं। मॉडल मेहर जासिया ने बिपाशा को गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

मॉडल मेहर जासिया की प्रेरणा से बिपासा बसु गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में शामिल हुईं और विजेता बनीं। 2001 में बिपाशा ने अभिनय जगत में कदम रखा। बॉलीवुड में उन्होंने पहली फिल्म अजनबी में अभिनय किया।बिपाशा का अभिनय इतना दमदार रहा जो दर्शकों को रोमांचित कर गया। इस फिल्म के लिये बिपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2002 में बिपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का मौका मिला। थ्रिलर से भरपूर फिल्म राज भी दर्शको को बेहद पसंद आयी। बिपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।

2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म बिपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्म रही। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने नेगेटिव किरदार निभाया था। बिपाशा ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल, तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। बिपाशा ने वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ विवाह कर लिया। अब वे अपने परिवार की दुनियां में खुश हैं। इन दिनों वह फिल्मों में सक्रिय नहीं है।