Join US

रायसेन के राष्ट्रीय कृषि महोत्सव में प्रतापगढ़ के अजय क्रांतिकारी को मिला सम्मान

प्रतापगढ़, 13 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित राष्ट्रीय कृषि महोत्सव में प्रतापगढ़ के अजय क्रांतिकारी का सम्मान किया गया। इस महोत्सव में अजय क्रांतिकारी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अजय क्रांतिकारी पर्यावरण प्रेमी हैं। वे लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

रायसेन में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ,भारत सरकार ने राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का आयोजन किया। अजय क्रांतिकारी ने महोत्सव में वाटरशेड विकास में जनभागीदारी की भूमिका विषय पर वक्ता के रूप में व्याख्यान प्रस्तुत किया।

व्याख्यान में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने प्रतापगढ़ में जनभागीदारी से वाटरशेड विकास, गौखाड़ी-जंगल एवं सकरनी नदी के पुनरोद्धार की सफलता की कहानी प्रस्तुत की। सभी ने इस अभियान की तारीफ की और इसे पूरे देश के लिए प्रेरणादाई बताया।

इस कामयाबी के लिए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार नई दिल्ली के उपसचिव डॉ. विवेक नारायण एवं जल संसाधन विशेषज्ञ डॉ. नवनीत शर्मा द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

महोत्सव में देशभर से कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संयोजन रवि परमार तकनीकी विशेषज्ञ (कृषि) ने किया। इस मौके पर प्रमुख रुप से संतोष जोशी महाराष्ट्र, गौरव, ज़ुपेमो नागालैंड, दौलत चौहान, सुरेश राजस्थान, आदर्श देशपांडेय कर्नाटक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।