बच्चों के आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य

नई दिल्ली, 6 मई 2026। अब 5 और 15 साल के बच्चों के आधार कार्ड के लिए बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य कर दिया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। यह फैसला आधार डाटा को सटीक और वैध बनाए रखने के लिए किया गया है।

बच्चों के आधार को अपडेट कराने के लिए 30 सितंबर, 2026 तक पूरी तरह से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मुफ्त सुविधा प्रदान की है। उसके बाद शुल्क लग सकता है। इससे आवश्यक सेवाओं में भविष्य में होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सकेगा। इससे स्कूल में प्रवेश या सरकारी सेवाओं में आने वाली समस्याओं को रोकता है।

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अपने निकटतम आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र पर जाएं। बच्चे का आधार कार्ड साथ ले जाएं। इसके साथ जरूरी सत्यापन दस्तावेज प्रस्तुत करें। केंद्र पर बच्चे के उंगलियों के निशान और आंखों की पुतली और चेहरे को स्कैन किया जाएगा। इसके बाद उसका सत्यापन से संबंधित डाटा अपडेट हो जाएगा।