• Home
  • छत्तीसगढ़
  • भारतीय शिक्षा बोर्ड ने दी 5 और 8वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा से मुक्ति: छबिराम साहू
भारतीय शिक्षा बोर्ड ने दी 5 और 8वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा से मुक्ति

भारतीय शिक्षा बोर्ड ने दी 5 और 8वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षा से मुक्ति: छबिराम साहू

रायपुर, 4 फरवरी 2026। भारतीय शिक्षा बोर्ड ने 5 और 8वीं कक्षा में बच्चों को बोर्ड परीक्षा से मुक्ति दी है। यह जानकारी बोर्ड के राज्य प्रभारी छबि राम साहू ने दी। छबि राम साहू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक, लोक शिक्षण, ऋतुराज रघुवंशी के साथ ही उपसंचालक बी. एल. देवांगन से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि भारतीय शिक्षा बोर्ड के गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों को कक्षा पांचवी एवं आठवीं की परीक्षा से मुक्त करने के लिए अधिकारियों को किए गए अनुरोध द्वारा, राज्य शासन से आदेश भारतीय शिक्षा बोर्ड को प्राप्त हो गया है। भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल में प्रहलाद दमाहे, जेपी महामलला, ढालचंद जैन सम्मिलित थे।

भारतीय शिक्षा बोर्ड के कक्षा पांचवी एवं आठवीं के आगामी परीक्षा से राज्य शासन द्वारा मुक्त होने पर पतंजलि परिवार से संजय अग्रवाल, डॉक्टर मनोज पाणिग्रही, गणेश तिवारी, जयंत भारती, अनूप बंसल जया मिश्रा, श्रवण केजरीवाल, पुखराज जैन, विजय लाहोटी, ज्ञानचंद जैन, पुष्पा देवांगन आदि सहित भारतीय शिक्षा बोर्ड से एफिलेटेड समस्त स्कूल के प्राचार्य एवं संचालकों ने भारतीय शिक्षा बोर्ड छत्तीसगढ़ को बधाई देते हुए राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।