रायपुर, 29 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ की षष्टम विधान का अष्टम बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा और 20 मार्च तक चलेगा।
गुरुवार 29 जनवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। मुलाकात में उन्होंने बजट सत्र के संबंध में आवश्यक चर्चा की।
विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि 20 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में कुल 15 बैठकें होंगी। बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से होगा।

















