बिजनेस

10 लाख में घर ले आएं नई 2025 MG Astor, जानें फीचर्स और बदलाव

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On मार्च 30, 2025
2 min read • 1.2k views
10 लाख में घर ले आएं नई 2025 MG Astor, जानें फीचर्स और बदलाव

नई दिल्ली, 30 मार्च 2025। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में 2025 MG Astor SUV को लॉन्च कर दिया है। 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ इसे ब्लॉकबस्टर एसयूवी के तौर पर पेश किया गया है। हालांकि, इस वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन वेरिएंट्स लाइनअप को नए तरीके से व्यवस्थित किया गया है, जिससे प्रीमियम फीचर्स अब किफायती कीमत पर उपलब्ध होंगे।

इंजन और परफॉर्मेंस

  • 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन हटाया गया।
  • अब सिर्फ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा।
  • 109 bhp की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • 5-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प।

सेगमेंट में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ

MG का दावा है कि 2025 Astor अपने सेगमेंट की इकलौती SUV है, जो 13 लाख रुपये से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ (Shine वेरिएंट) देती है।

सुरक्षा और नए फीचर्स

  • Select वेरिएंट में छह एयरबैग और आइवरी लेदर सीटें।
  • फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले।
  • ऑटो-डिमिंग IRVM, जिससे रात में ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित।
  • i-SMART 2.0 सिस्टम के साथ 80+ कनेक्टेड फीचर्स।
  • JIO वॉइस रिकग्निशन सिस्टम, जिससे ड्राइवर बिना हाथ लगाए फीचर्स कंट्रोल कर सकता है।
  • एंटी-थेफ्ट डिजिटल की, जो नेटवर्क न होने पर भी काम करती है।

नई MG Astor न केवल किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स दे रही है, बल्कि सेगमेंट में नई तकनीक और सुरक्षा स्टैंडर्ड भी सेट कर रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।