बिजनेस

बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ते किए कर्ज, खुदरा और एमएसएमई ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अप्रैल 12, 2025
1 min read • 1.2k views
बैंक ऑफ बड़ौदा ने सस्ते किए कर्ज, खुदरा और एमएसएमई ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

नई दिल्ली, 12 अप्रैल 2025। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने खुदरा और एमएसएमई ग्राहकों को राहत देते हुए कर्ज सस्ता करने की घोषणा की है। बैंक ने बयान जारी कर कहा कि बाहरी बेंचमार्क-लिंक्ड ऋण दरों में कमी की जा रही है ताकि ग्राहकों को मौद्रिक नीति का लाभ त्वरित रूप से मिल सके।

बैंक ने जानकारी दी कि उसकी ओवरनाइट MCLR अब 8.15% और एक वर्षीय MCLR 9% तय की गई है, जिससे बैंक ऑफ बड़ौदा देश के सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दर देने वाले बैंकों में शुमार हो गया है।

बैंक ने कहा, यह कदम व्यक्तियों और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (MSME) को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह न केवल ग्राहकों को आर्थिक राहत देगा, बल्कि देश के समग्र आर्थिक विकास और वित्तीय समावेशन को भी बल देगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, रेपो दर में कटौती और इसके बाद कर्ज दरों में की गई यह छूट, आवास, वाहन और व्यापार ऋण लेने वालों के लिए बड़ा लाभ साबित हो सकती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इस पहल से अन्य बैंकों पर भी ब्याज दर घटाने का दबाव बढ़ सकता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।