बिजनेस

बॉबकार्ड ने लांच किया कैशबैक क्रेडिट कार्ड

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 28, 2025
1 min read • 1.2k views
बॉबकार्ड ने लांच किया कैशबैक क्रेडिट कार्ड

नई दिल्ली, 28 नवंबर 2025। बॉबकार्ड ने अपने नये कैशबैक क्रेडिट कार्ड के लॉन्च की घोषणा की। बॉबकार्ड, बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह क्रेडिट कार्ड 49 रुपये मासिक या 499 रुपये वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध होगा।

इस कार्ड का कैशबैक स्ट्रक्चर काफी सीधा और स्पष्ट है। ऑनलाइन तथा ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्मों पर इस्तेमाल में ग्राहक को कैशबैक का लाभ मिलता है। यह कार्ड ऐसे समय में पेश किया गया है जब ग्राहक किराना, यूटिलिटी, परिवहन, ऑनलाइन शॉपिंग और लाइफस्टाइल खर्चों के लिए डिजिटल भुगतान पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं।

कैशबैक की अर्हता को पूरा करने वाले हर ऑनलाइन लेनदेन पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलता है जबकि अन्य सभी लेनदेन पर एक प्रतिशत फ्लैट कैशबैक मिलेगा। ईंधन के लिए खर्चों पर एक प्रतिशत सरचार्ज वेवर और छह से 48 महीने तक की स्मार्ट ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है, जिससे दैनिक खरीदारों को किफायती भुगतान विकल्प मिलते हैं।

बीओबीकार्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र राय ने कहा कि कैशबैक क्रेडिट कार्ड ऐसे नवोन्मेषी क्रेडिट समाधान प्रदान करता है जो आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करें।

ग्राहक इस क्रेडिट कार्ड के लिए बॉबकार्ड के डीआईवाई (डू-इट-योरसेल्फ) प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूरी आवेदन प्रक्रिया डिजिटल होती है, जिससे आवेदकों को एक सुविधाजनक और निर्बाध अनुभव मिलता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।