बिजनेस

लेंसकार्ट ने लांच किया IPO, 6 नवंबर को शेयर आवंटन की सभावना

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 31, 2025
1 min read • 1.2k views
लेंसकार्ट ने लांच किया IPO

मुंबई, 31 अक्टूबर 2025। लेंसकार्ट ने 31 अक्टूबर अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लॉन्च कर दिया है। लेंसकार्ट भारत में प्रसिद्ध चश्मा बनाने वाली कंपनी है। निवेशक यूपीआई या फिर नेट बैंकिंग की ASBA सुविधा से आवेदन कर सकेंगे।

IPO 7,278.02 करोड़ रुपये का है। इसमें 5.35 करोड़ नए शेयर (2,150 करोड़ रुपये) और 12.76 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (5,128.02 करोड़ रुपये) शामिल हैं। मूल्य बैंड 382 रुपये से 402 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है।

IPO से पहले, लेंसकार्ट ने 147 एंकर निवेशकों से कुल 3,268.36 करोड़ रुपये जुटाए थे। प्रमुख निवेशकों में सिंगापुर सरकार, सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण, टी. रो प्राइस, ब्लैकरॉक, फिडेलिटी, कैपिटल ग्रुप और गोल्डमैन सैक्स जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान शामिल हैं।

इसके अलावा, भारत के प्रमुख घरेलू फंड जैसे SBI, HDFC, ICICI प्रूडेंशियल, कोटक, एक्सिस, आदित्य बिड़ला सन लाइफ, मिराए एसेट और DSP म्यूचुअल फंड से भी महत्वपूर्ण निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे IPO की विश्वसनीयता और मजबूती और बढ़ गई है।

लेंसकार्ट IPO का शेयर आवंटन 6 नवंबर को होने की संभावना है। इसके बाद 7 नवंबर से शेयर जमा होंगे और रिफंड शुरू किया जाएगा। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के शेयर 10 नवंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने की उम्मीद है। यह प्रक्रिया निवेशकों के लिए पूरी तरह पारदर्शी, आसान और सरल होगी।

लॉट साइज और मूल्य बैंड के अनुसार अलग-अलग निवेशकों के आवेदन सावधानीपूर्वक प्रबंधित किए जाएंगे, जिससे सभी को न्यायसंगत अवसर मिलेगा। कंपनी IPO से मिले पैसे का उपयोग भारत में नए कंपनी-स्टोर खोलने, तकनीक और क्लाउड सिस्टम में निवेश, ब्रांड मार्केटिंग बढ़ाने, प्रचार मजबूत करने और नए अधिग्रहणों के लिए करेगी।

बता दें कि लेंसकार्ट ने वित्त वर्ष 25 में 297.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया और मुनाफे में लौट आई। मजबूत एंकर बुक और कंपनी की अच्छी प्रतिष्ठा की वजह से निवेशकों में उत्साह और भरोसा बना हुआ है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।