बिजनेस

टीवीएस मोटर ने छत्तीसगढ़ में लांच किया टीवीएस आर्बिटर

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 13, 2025
1 min read • 1.2k views
टीवीएस मोटर ने छत्तीसगढ़ में लांच किया टीवीएस आर्बिटर

बिलासपुर, 13 नवंबर 2025। दोपहिया और तिपहिया वाहन क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी, टीवीएस मोटर कंपनी ने छत्तीसगढ़ में अपनी नई इलेक्ट्रिक पेशकश, टीवीएस आर्बिटर, के लॉन्च की घोषणा की है। रोजमर्रा के आवागमन को नई परिभाषा देने के लिए डिजाइन किया गया, टीवीएस आर्बिटर कई सेगमेंट-प्रथम विशेषताओं जैसे 158 किमी आईडीसी रेंज, क्रूज कंट्रोल, 34-लीटर बूट स्पेस, हिल होल्ड असिस्ट और उन्नत कनेक्टेड फीचर्स को समेटे हुए है। उद्योग में पहली बार 14 इंच के फ्रंट व्हील के साथ, यह स्कूटर 1,04,440 (एक्स-शोरूम छत्तीसगढ़, पीएम ई-ड्राइव योजना और राज्य सब्सिडी सहित) की आकर्षक कीमत पर बेजोड़ आराम, सुविधा और प्रदर्शन प्रदान करता है। लॉन्च के बारे में टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं हेड कम्यूटर एंड ईवी बिजनेस और हेड कॉर्पोरेट ब्रांड एंड मीडिया, अनिरुद्ध हलधर ने कहा, हम ईवी स्पेस में अपने नेतृत्व को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, भारत की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी यात्रा को विश्वास और नवाचार की मजबूत नींव के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

दक्षता और कंट्रोल के लिए खासतौर से तैयार

3.1 किलोवाट घंटा की बैटरी से लैस, टीवीएस आर्बिटर 158 किमी की प्रभावशाली आईडीसी रेंज प्रदान करता है। इसकी बेहतर एयरोडायनेमिक दक्षता स्थिरता और ऊर्जा प्रदर्शन दोनों को बेहतर बनाती है, जबकि 14 इंच के फ्रंट व्हील और गतिशील रियर कॉन्फिगरेशन शहरी वातावरण में असाधारण पकड़, सटीक हैंडलिंग और आत्मविश्वास से भरी गतिशीलता सुनिश्चित करते हैं। सीधा एर्गोनॉमिक हैंडलबार सवारी की गतिशीलता को और बेहतर बनाता है, जिससे बेहतर आराम और सहज नियंत्रण मिलता है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।