शिक्षा

सही रणनीति, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 19, 2026
1 min read • 1.2k views
सही रणनीति, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी

प्रतापगढ़, 19 जनवरी 2026। सही रणनीति, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। यह टिप्स प्रतापगढ़ के मेधावी विद्यार्थियों को संदीप यूनिवर्सिटी के संस्थापक संदीप झा ने दिये। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सही रणनीति, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है। उन्होंने परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और विषय चयन से जुड़ी बारीकियों पर भी प्रकाश डाला।

बता दें संदीप यूनिवर्सिटी, नासिक (महाराष्ट्र) में संचालित है और संदीप झा इसके संस्थापक हैं। रविवार 18 जनवरी को सिनेमा रोड स्थित धर्मराज मंदिर परिसर में करियर को लेकर विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन जन जागरण सेवा फाउंडेशन ने किया। इसमें संदीप यूनिवर्सिटी, नासिक (महाराष्ट्र) के एक्सपर्टस ने करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित कर छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण का टिप्स दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट और लॉ जैसे प्रमुख क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं से अवगत कराया गया। काउंसलिंग सत्र के दौरान छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े व्यावहारिक सुझाव दिए गए।

इस दौरान यूनिवर्सिटी द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं। संदीप झा ने इच्छुक विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन कर कैंपस विजिट करने का सुझाव भी दिया, ताकि वे शैक्षणिक माहौल को नजदीक से समझ सकें।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद श्याम बहादुर सिंह और संस्था के प्रेसिडेंट आर.एन. झा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सही मार्गदर्शन विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा दे सकता है।

जन जागरण सेवा फाउंडेशन के डायरेक्टर कुलदीप द्विवेदी और भूपेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण और निरंतर मेहनत पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शैलेन्द्र मिश्र ने की, जबकि संचालन रईस अहमद ने किया।

इस करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। साथ ही विनोद मौर्य, संतोष सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल मौर्य और शैलेश विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।