छत्तीसगढ़

प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को बिजय कुमार को मिला रेलमंत्री राजभाषा पुरस्कार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जुलाई 10, 2026
1 min read 1.2k views
प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को बिजय कुमार को मिला रेलमंत्री राजभाषा पुरस्कार

बिलासपुर, 10 जुलाई 2026। रेलवे में हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड एवं उससे उच्चतर स्तर के अधिकारियों को रेल मंत्री राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। ये पदक उन उच्च अधिकारियों के प्रदान किये जाते हैं जिनका अपने कार्यक्षेत्र में हिंदी का प्रयोग-प्रसार बढ़ाने में उत्कृष्ट योगदान रहा है और जो अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को हिंदी में काम करने के लिए प्रेरित करते हैं, साथ ही वे स्वयं भी हिंदी में कार्य करते हैं।

बिजय कुमार, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा वर्ष 2024 में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (विपणन) पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के पद पर रहते हुए राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किया गया है। इसके लिए उन्हें रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय द्वारा रेलमंत्री राजभाषा पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्हें नकद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। निश्चय ही यह पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के लिए एक गौरव का विषय है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार और संपादक हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ASR24 News के मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं। रमेश मुख्य रूप से राजनीति, सरकारी योजनाओं और सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और समय पर जानकारी पहुँचाना है। आप उनसे उनकी आधिकारिक ईमेल और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ सकते हैं। https://www.facebook.com/asr24news https://twitter.com/asr24news https://www.youtube.com/@asr24news