• Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार वर्षा सिन्हा की बड़ी छलांग, बॉलीवुड में रखा कदम
छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार वर्षा सिन्हा की बड़ी छलांग

छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार वर्षा सिन्हा की बड़ी छलांग, बॉलीवुड में रखा कदम

रायपुर, 16 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ की बाल कलाकार वर्षा सिन्हा ने अभिनय की दुनिया में बड़ी छलांग लगाई है। वर्षा सिन्हा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। महज 9 वर्ष की उम्र में वर्षा सिन्हा को बॉलीवुड फिल्म खदान में काम करने का अवसर मिला है।

वर्षा सिन्हा अब तक छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई एल्बम और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। कम उम्र में ही उन्होंने अपने सहज अभिनय, भाव-भंगिमा और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीता है।

वर्षा सिन्हा वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, सरोना रायपुर की छात्रा हैं। वर्षा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देती हैं।

वर्षा के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने कभी अपनी बेटी पर दबाव नहीं डाला, बल्कि उसकी रुचि और प्रतिभा को पहचानकर उसे आगे बढ़ने के अवसर दिए।

फिल्म खदान में वर्षा सिन्हा के साथ प्रसिद्ध अभिनेता ओंकार दास मानिकपुरी भी नजर आएंगे। ओंकार दास मानिकपुरी इससे पहले भूलन द मेज़, पिपली लाइव जैसी चर्चित और गंभीर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।